WWE के बारे में ये रोचक तथ्य शायद ही फैंस को पता होंगे WWE को 60 साल में रेसलिंग की दुनिया में एक विशेष पहचान मिली है। 150 देशों में ब्रॉडकास्ट होने वाली WWE में प्रतवर्ष 300 से भी ज्यादा इवेंट होते हैं। प्रोफेशनल रेसलिंग के स्टेज से शुरू हुआ यह खेल छह दशक गुजर जाने के बाद आज मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट रेसलिंग में तब्दील हो चुका है। इस दौरान इसमें कई ऐसे शानदार रिकॉर्ड बने हैं, जिनके बारे में शायद ही बहुत कम यूजर जानते हैं। 1. WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के अब तक 8 अलग-अलग नाम रखे जा चुके हैं। साल 1963 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का सबसे पहला नाम WWWF हैवीवेट चैंपियनशिप था।


2. 1963 से अब तक कुल 120 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हो चुकी है। यह खिताब पहली बार बडी रॉजर्स ने जीता था।

3. द रॉक, ट्रिपल एच और रैंडी ओर्टन अब तक 8 बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जीत चुके हैं। हालांकि यह खिताब सबसे ज्यादा बार जॉन सीना ने जीता है। जॉन सीना इसे रिकॉर्ड 12 बार जीत चुके हैं।





4. वैसे तो WWE में कई ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने बाद में हॉलीवुड फिल्मों में काम किया, लेकिन WWE के पूर्व रेसलर सीएम पंक ने लीग से हटकर ही कुछ नया किया। दरअसल सीएम पंक अमेरिका की प्रसिद्ध मारवेल और वर्टिगो कॉमिक्स में बतौर लेखक काम कर चुके हैं।



5. WWE के दिग्गज रेसलर अंडरटेकर अपने प्रोफेशल रेसलिंग करियर में 6 बार अपना नाम बदल चुके हैं। बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि अंडरटेकर अपने 25 साल के करियर में 21 बार लगातार रेसलमेनिया जीत चुके हैं।



6. WWE के इतिहास में एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है। पूर्व रेसलर हुल्क हॉगन और आंद्रे जाइंट्स के बीच साल 1988 में एक मैच खेला गया था। बता दें कि सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह अब तक सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच है। इसे अब तक 33 मिलियन से भी ज्यादा यूजर देख चुके हैं।

7. अपनी कलात्मक रेसलिंग के दम पर फैंस के दिल में खास जगह बनाने वाले रे-मिस्टीरियो रॉयल रम्बल में अब तक सबसे ज्यादा देर तक सर्वाइव करने वाले रेसलर हैं। 2006 की रॉयल रम्बल में रे-मिस्टीरियो ने 2 घंटे 12 मिनट तक रुककर क्रिस बैनवा के रिकॉर्ड को तोड़ा था।




WATCH VIDEO



Comments